देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कुष्ट आश्रम त्यागी रोड़ देहरादून में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प. दीनदयाल उपाध्याय स्वयं निर्धन परिवार में जन्में प्रतिभावान व्यक्तित्व थे। उनका मानना था कि समाज के संसाधनों पर पहला अधिकार निर्धन का होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्धन वर्ग के हितों को सर्वोपरि रखा गया है।
आयुष्मान भारत योजना, प्रत्येक निर्धन को 2022 तक आवास, किसानों की आय दुगुनी करने, उज्जवला के तहत निःशुल्क गैस कनैक्शन जैसी योजनाओं से समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा शीघ्र ही अटल आयुष्मान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा सभी परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड सभी परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ देने वाला देश का पहला राज्य हैं। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, खजान दास व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट भी मौजूद थे।
सुमित्रा महाजन ने सौंपा 5 करोड़ वां गैस कनेक्शन
– सुनील तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



