BREAKING NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला ◾7 अप्रैल को गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जयंती समारोह को राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संबोधित ◾महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾

उत्तराखंड : CM धामी ने किया मंत्रालय का बंटवारा, अपने पास रखा 2 दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। शपथ ग्रहण के करीब एक सप्ताह बाद मंगलवार देर रात इसकी घोषणा की गई। फ्लावर से फायर बने धामी ने दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। सीएम धामी के मंत्रिमंडल ने 23 मार्च को शपथ ग्रहण की थी।

vमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दर्जन से अधिक विभागों का प्रभार अपने पास रखा है। इनमें गृह, औद्योगिक विकास (खनन), न्याय, श्रम, उत्पाद शुल्क, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग शामिल हैं।

मंत्री                        /मंत्रालय 

सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, पर्यटन, जल संसाधन प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग 

प्रेमचंद अग्रवाल : वित्त, शहरी विकास, विधायी और संसदीय मामले, पुनर्गठन और जनगणना विभाग 

चंदन राम दास :  समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, सड़क परिवहन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग 

सौरभ बहुगुणा : पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग 

गणेश जोशी : कृषि एवं किसान कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग 

धन सिंह रावत : स्कूली शिक्षा (बुनियादी और माध्यमिक) संस्कृत शिक्षा, सहकारी, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग 

सुबोध उनियाल : वन, भाषा, चुनाव और तकनीकी शिक्षा विभाग 

रेखा आर्य :  महिला अधिकारिता एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण विभाग