चेन्नई में जल संकट के संदर्भ में तमिलनाडु के लोगों पर पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी के टिप्पणियों के खिलाफ द्रमुक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां प्रदर्शन किया। द्रमुक विधायक आर शिव और पार्टी के विभिन्न संगठनों के नेताओं और भाकपा के पूर्व कृषि मंत्री आर. विश्वनाथन ने सभा को संबोधित किया और मांग किया कि केंद्र तुरंत बेदी को वापस बुलाए।
शिव ने कहा कि उपराज्यपाल ने ट्विटर पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि चेन्नई में पानी का संकट ‘‘लोगों के अत्यधिक स्वार्थी रवैये और कायराना रूख’ के कारण आ है। इस टिप्पणी से बेदी ने तमिलनाडु के लोगों को ‘बदनाम’ किया है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी बेहद निंदनीय है और केंद्र को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
आकाश विजयवर्गीय पर बोले मोदी-‘ऐसे लोगों को पार्टी से निकाल देना चाहिए’
बेदी को पुडुचेरी से वापस बुलाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने बेदी की टिप्पणी की निंदा करते हुए नारे लगाए। राज निवास के करीब स्थित आंदोलन स्थल पर पुलिस तैनात थी।