लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दुमका पूरे राज्य की नाक है, इसकी इज्जत को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करें : हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराजधानी दुमका उनकी कर्मभूमि रही है, लेकिन दुर्भाग्य से यह इलाका आज भी बहुत पिछड़ा है। संथाल परगना इलाके का सम्यक विकास उनकी प्राथमिकता में है।

दुमका : हमें कई चुनौतियां मिली हैं। इतिहास एक बात का गवाह है कि हम चुनौतियों से हमेशा दो चार करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे हैं I इस बार भी चुनौतियों को स्वीकारा है। इसे एक अवसर के रूप में लिया है। अभी तो शुरुआत है। कई काम किए जाने हैं। हम पूरी ईमानदारी के साथ विकास योजनाओं को पूरा करेंगे ताकि हम झारखण्ड के लोगों के सपनों का झारखंड बना सकें। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही।
मुख्यमंत्री दुमका में स्विमिंग पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास की खातिर जहां बात रखने की जरूरत होगी। उस मंच पर उसे रखा जाएगा। जहां काम करने की जरूरत है। वहां सिर्फ काम पर फोकस होगा। सरकार लोकलुभावन वादों में विश्वास नहीं करती बल्कि अपने इरादों को हकीकत में बदलने की बात करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराजधानी दुमका उनकी कर्मभूमि रही है, लेकिन दुर्भाग्य से यह इलाका आज भी बहुत पिछड़ा है। संथाल परगना इलाके का सम्यक विकास उनकी प्राथमिकता में है।
इस दिशा में स्विमिंग पुल का लोकार्पण एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में यहां लोगों को सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और क्षेत्र के विकास के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका पूरे राज्य की नाक है। हम सभी को चाहिए कि इसकी इज्जत को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।