महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे को गुरुवार को सदन में शिवसेना का नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने रखा। खुद ठाकरे का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में था। दादर इलाके में स्थित पार्टी दफ्तर ‘सेना भवन’ में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में शिंदे के नाम की घोषणा की गई।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख और आदित्य के पिता उद्धव ठाकरे अपने बेटे को शिवसेना विधायक दल का प्रमुख बनाए जाने के इच्छुक नहीं थे। विधायक दल की बैठक के बाद आदित्य ठाकरे, एकनाथ शिंदे, दिवाकर राउते, सुभाष देसाई और अन्य नए विधायक राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।

महाराष्ट्र में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। बीजेपी को 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटों पर जीत मिली थीं जबकि शिवसेना 56 पर विजय हुई। चुनाव परिणाम आए एक सप्ताह से अधिक हो जाने के बाद दोनों दलों में अभी मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50/50 के फार्मूले पर अड़े है जबकि बीजेपी इस पर सहमत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



