पटना : युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एंव समाजसेवी इफ्तेखार अहमद, राजेश तिवारी नई दिल्ली में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा से मुलाकात कर आगामी 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली में तैयारी को लेकर विचार विर्मश कर कहा कि रैली में युवाओं की भागीदारी अहम भूमिका के रूप में होगी। रैली को लेकर बिहार में कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर बिहार के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर दौर्ड गई है। सभी लोग अपने अपने नेताओं के आने कि तैयारी में युद्ध स्तर पर जुड़ गए है। पटना के गांधी मैदान की सभा जहां राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्रदेश की पहली बार सभा होने जा रही है, इसे एक ऐतिहासिक रैली बनाने को लेकर बिहार में सभी लोग दिन और रात जुटे है।
उन्होंने कहा कि इसी वर्ष लोकसभा का चुनाव भी होने जा रहा है और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखे जा रहे है। उनके इस रूप को देखते हुए भाजपा के अंदर काफी हलचल हो रहा है और भाजपा के अंदर में अमित शाह का काफी विरोध भी हो रहा है। समाजसेवी सैयद इफ्तेखार अहमद ने कहा कि राहुल गांधी जी के बिहार आगमन से खास कर बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी के बीच में भी काफी हर्ष एवं उल्लास है क्योंकि ये स्वतंत्रता सेनानी परिवार गांधी जी नेहरू जी के नेतृव में जंग ए आज़ादी कि लड़ाई लड़ी गई और बहुत सारे देश भक्त ने अपनी जान तक कि कुर्बानियां दी है।
देश के लिए समर्पित ये परिवार के लिए सभी देश के स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी को गर्व है हम उनके आने कि खबर सुनकर पुरे बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं उनके उत्तराधिकारी उस दिन प्रदेश कार्यालय में उनके स्वागत हेतु खड़ा रहेगा। राहुल गांधी जी प्रदेश कार्यालय में आते है तो उनके लिए आने वाले दिनों में ये पुरा परिवार समर्पित रहने वाला है इस क्रम में पत्र के माध्यम से हम ने राहुल गांधी जी को अपनी ईच्छा व्यक्त कि है और हमे उम्मीद है कि बिहार राज्य स्वतंत्रता परिवार से मिलने के लिए वो ज़रूर मंजूरी देगें। इसी क्रम में हम ने बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल जी से भी फोन पर बात की है। पटना हवाई अड्डा से गांधी मैदान जाने के रास्ते पर ही बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी कार्यालय अवस्थित है।
जहानाबाद भी एक जिला है जहां कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है फिर भी वहां के कार्यकत्र्ता अपने अपने स्तर से अपने नेताओं को सुनने के लिए पटना के गांधी मैदान में आने की तैयारी अपने स्तर सभी कांग्रेस के कार्यकत्र्ता जुड़े हुए है। जहानाबाद लोकसभा में हमेशा वहां कांग्रेस को टिकट नहीं लेने दिया जाता है। वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा में 6 विधानसभा होने के बाद भी वहां एक भी सीट कांग्रेस को नहीं दिया गया है। लेकिन वहां के कार्यकत्र्ता आज भी कांग्रेस के लिए तन मन धन से सेवा कर रहे है मगध कि ये धरती कांग्रेस माय हुआ करती थी यहां से चार बार लोगों ने लोकसभा जीता कर भेजा है 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस अपना इस लोकसभा से अपना उम्मीदवार दे ताकि राहुल गांधी जी के हाथ को मजबुत किया जा सके।