नई टिहरी से हटाए गए अतिक्रमण

Summary :

नई टिहरी शहर से अतिक्रमण हटाने के लिये पुलिस, पीएसी, जेसीबी व मजदूरों की व्यवस्था कर 25 सितम्बर से अभियान शुरू करने की घोषणा की थी।

नई टिहरी : हाईकोर्ट नैनीताल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय नई टिहरी में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। भारी पुलिस बल के बीच शुरू हुए अभियान के पहले दिन प्रशासन ने करीब तीन दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण तोड़ा । अभियान के दौरान लोगों की प्रशासन की टीम से तीखी नोकझोंक भी देखने का मिली।

जिला प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत नई टिहरी शहर से अतिक्रमण हटाने के लिये पुलिस, पीएसी, जेसीबी व मजदूरों की व्यवस्था कर 25 सितम्बर से अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। प्रशासन द्वारा आज अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी टिहरी चतर सिंह चौहान व सीओ किशन सिंह रावत के नेतृत्व में निर्धारित समय पर नई टिहरी के ऊपरी हिस्से से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की जो शहर के विभिन्न हिस्सों में जारी रहा।

अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त

अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की अतिक्रमण हटाने आयी टीम के साथ तीखी नोकझोंके भी देखने को मिली। दूसरी ओर नई टिहरी में इस कार्यवाही के खिलाफ लोगों में आक्रोश को देखते हुए कल सांय टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने देहरादून में विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर विस्थापितों से अतिरिक्त भूमि का लीज रेट पर पैसा जमा कराने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान से टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र का मामला
अलग है।

Desk Team