पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में तमिलनाडु में द्रमुक को भारी नुकसान का मुंह देखना पड़ा था लेकिन इस बार पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में रविवार को द्रमुक को तमिलनाडु में 34 से 38 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई।
सर्वेक्षण के अनुसार, प्रदेश में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में 39 सीटों में से 37 सीटों पर जीत मिली थी, मगर इस बार कोई सीट नहीं मिलने की संभावना है। द्रमुक को प्रदेश में 52 फीसदी वोट मिलने की संभावना है जो 2014 के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है।
भाजपा-कांग्रेस ने कहा – परिणाम एग्जिट पोल से बेहतर होंगे
तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 38 सीटों पर मतदान हुआ था जबकि आयकर विभाग द्वारा द्रमुक के एक पदाधिकारी के सीमेंट के गोदाम से बिना लेखा-जोखा वाली नकदी बरामद किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र में मतदान रद्द कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App



