आज @JansamparkMP विभाग के फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल आम जन को भ्रामक खबरों तथा अफवाहों के संबंध में वास्तविक जानकारी देने का कार्य करेगा। https://t.co/uOBVZIQMTc pic.twitter.com/rs2pIwpQiX
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 12, 2021
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनसम्पर्क विभाग के फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह पोर्टल आमजनों को भ्रामक खबरों और अफवाहों की वस्तु-स्थिति की जानकारी देने का कार्य करेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, नीतियों और जन-कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में भ्रामक खबर चलने से शासन की छवि धूमिल होती है। ऐसी खबरों के संबंध में तत्काल सही वस्तु-स्थिति आमजन के सामने लाना जरूरी है। इस महत्वपूर्ण कार्य में जनसम्पर्क विभाग का फैक्ट चेक पोर्टल अहम भूमिका निभाएगा।