उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मंडी क्षेत्र की पुलिस ने आजाद कालोनी के एक मकान से अवैध रूप से तमंचा बनाने की पकड़ है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने मंगलवार को यहां बताया कि आजाद कालोनी के एक मकान से अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्ट्री चल रही थी।
पुलिस ने छापामार कर इस मामले में पुलिस ने साजिद और नौशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस दल ने मौके से 315 बोर के चार, 12 बोर के तीन तमंचे, तीन देशी रिवाल्वर, एक देशी बंदूक, 36 कारतूस और तमंचा बनाने के उपकरण और वेलि्डंग मशीन बरामद किए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे चार हजार रूपए में एक तमंचा बेचते थे। देशी रिवाल्वर की कीमत 15 हजार रूपए थी। बंदूक की मांग होने पर ही बनाते थे। नौशाद चार साल पहले भी अवैध हथियार बनाने के आरोप में जेल जा चुका हैं।