महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रति सम्मान के तौर पर आज के लिए अपने सभी ‘महा जनादेश यात्रा’ कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। यात्रा के संयोजक सुजीत सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा, ‘मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी ‘महा जनादेश यात्रा’ को बुधवार के लिए रद्द कर दिया है।’
इससे पहले फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह राज्य के दक्षिण-पश्चिम भागों में स्थित पुणे, सतारा, सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक दिन के लिए मुंबई लौटेंगे। बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी ने यहां राज्य पार्टी मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एक चित्र रखा है ताकि कार्यकर्ता और अन्य लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे सकें।
रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार घटाई रेपो दर, 0.35 प्रतिशत की हुई कटौती
महाराष्ट्र के राजनीति गलियारे में सुषमा स्वराज लोकप्रिय रही हैं और राज्य के अधिकांश भाजपा नेताओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं। 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।