ओडिशा में घातक बीमारी के संक्रमण से पांच और लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या 108 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने दी। मिली जानकारी के अनुसार, सभी नए मामले बालासोर जिले पाए गए है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे बालासोर जिले में कोरोना वायरस के कुल मामले 15 हो गए हैं। जिले में कई मरीजों का संपर्क पश्चिम बंगाल से है। नए मरीजों के नमूने 23 से 26 अप्रैल के बीच जिले में लागू किए गए पूर्ण बंद के दौरान लिए गए थे। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 108 हैं। संक्रमण से 35 लोग ठीक हो गए हैं और एक शख्स की मौत हुई है। वहीं 72 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।