तमिलनाडु के सत्तारुढ़ दल अन्नाद्रमुक ने बुधवार को अपने पार्टी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की नई प्रतिमा का अनावरण किया। कुछ महीने पहले लगाई गई एक प्रतिमा को लेकर आलोचना हो रही थी क्योंकि उसका पूर्व पार्टी सुप्रीमो से मिलान नहीं हो रहा था।
पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार अन्नाद्रमुक संयोजक ओ पनीरसेल्वम और संयुक्त संयोजक के पलानीस्वामी ने पार्टी सांसदों एवं राज्य के मंत्रियों समेत वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जयललिता की नयी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पलानीस्वामी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पनीरसेल्वम उपमुख्यमंत्री हैं।
विज्ञप्ति के अनुसान इन दोनों नेताओं ने मूर्तिकार राजकुमार उदयार का अभिनंदन भी किया जिन्होंने इस प्रतिमा का डिजायन तैयार किया है। जयललिता की आदमकद प्रतिमा का 24 फरवरी को उनकी 70 वीं जयंती पर पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम द्वारा अनावरण किया गया था। लेकिन इस प्रतिमा का जयललिता से बहुत कम मिलान होने के कारण उसकी आलोचना हुई और पार्टी ने नई प्रतिमा लगाने का फैसला किया।


Download Android App
Download iOS App



