महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। हाल में ही कांग्रेस छोड़ने वाले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने राज्य मंत्री के तौर शपथ ली है। राधाकृष्ण विखे पाटिल और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष सेलार सहित 8 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली।
सोमवार से महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मंत्रियों के नाम तय करने के लिये शनिवार रात को अंतिम बैठक की गयी थी। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दिल्ली में यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव से पहले यह विधानसभा का अंतिम सत्र होगा।
फड़णवीस ने कहा, ‘मैं (मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर) एक बैठक कर चुका हूं और अंतिम बैठक आज रात होगी।’ इससे पहले फड़णवीस ने शुक्रवार रात को मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी उनके आवास मातोश्री में मुलाकात की थी। ‘