हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। चंदेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी थीं।
बीजेपी हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने जारी नहीं किया है। पार्टी सुरेश चंदेल को टिकट दे सकती है। सुरेश चंदेल से पहले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम, आश्रय शर्मा और हरीश जनरथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अनिल शर्मा ने भी जयराम ठाकुर की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
भाकपा प्रत्याशी कन्हैया समेत 18 लोगों पर मारपीट के मामले में FIR दर्ज
अनिल शर्मा सुखराम के बेटे हैं। हमीरपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके सुरेश चंदेल के पिछले दिनों से कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। वह 1998, 1999 और 2004 में लगातार तीन बार भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे।