पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ की कार्यशैली पर साधा निशाना

Summary :

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में कहा ‘ऑनलाइन’ नकाब पहनकर आते हैं गाली देकर जाते हैं, ‘ऑफलाइन’ नकाब पहनकर आते हैं लाठी मारकर जाते हैं।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली को लेकर निशाना साधते हुए आज ट्वीट किए हैं। श्री सिंह ने ट्वीट में कहा ‘ऑनलाइन’ नकाब पहनकर आते हैं गाली देकर जाते हैं, ‘ऑफलाइन’ नकाब पहनकर आते हैं लाठी मारकर जाते हैं।’ 
श्री सिंह ने इसके अलावा एक अन्य ट्वीट कर कहा है कि संघ के लोगों को अफवाह फैलाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है। संघ ने उस रणनीति को अपनाया है, जिसके तहत यदि किसी झूठ को सौ बार बोला जाए, तो वह सच दिखने लगता है।

Desk Team