नागपुर में बस और सड़क किनारे खड़े ट्रक के बीच टक्कर, चार लोगों की मौत

Summary :

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कुही तालुका में यात्रियों को ले जा रही बस और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार रात की है। ट्रक की पीछे की लाइटें बंद थीं और निजी बस का चालक अंधेरे की वजह से उसे देख नहीं सका। 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नागपुर निवासी शंकर केवत (45) और प्रमिला केवत (45) और बस चला रहे सोनू ठाकरे तथा कार्तिक गोंगेल (35) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि 20 अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। मामले की जांच चल रही है। 

Desk Team