देहरादून : मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। सूबे में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देहरादून समेत अन्य जिलें में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, तीन दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर तथा चंपावत जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे तीर्थनगरी में गंगा चेतावनी स्तर से मात्र 37 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में तेज बारिश की चेतावनी
गंगा की जलस्तर में बढ़ोतरी से त्रिवेणी घाट, परमार्थ निकेतन घाट, साईं घाट व शत्रुघन घाट जलमग्न हो चुके हैं । वहीं अचानक गंगा का बढ़ता जलस्तर तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा कर सकती है । वहीं प्रशासन लोगों को गंगा के तटीय इलाकों में न जाने की हिदायत दी है, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है । बागेश्वर जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



