लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

गोवा: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व CM प्रतापसिंह राणे ने इलेक्शन नहीं लड़ने का लिया फैसला

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापसिंह राणे ने खुद को चुनावी दौड़ से हटा लिया है। कांग्रेस ने राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राणे को उनकी पारपंरिक सीट पोरियम से टिकट दिया था।

गोवा के विधानसभा चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बचें है। ऐसे में अपनी सत्ता की वापसी की कामना कर रही कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापसिंह राणे ने खुद को चुनावी दौड़ से हटा लिया है। कांग्रेस ने राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राणे को उनकी पारपंरिक सीट पोरियम से टिकट दिया था। चुनाव न लड़ने का उनका फैसला कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस संबंध में राणे की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।  
छह बार गोवा के मुख्यमंत्री ने दिया कांग्रेस को करारा झटका 
हालांकि, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस बात की पुष्टि की कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी को चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया है। राणे के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पुत्रवधू देविया राणे से सीधा मुकाबला टालने के लिए चुनावी नहीं लड़ने का फैसला किया है। देविया राणे पोरियम से बतौर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर रही हैं। छह बार गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके 87 वर्षीय राणे लगातार 11 मर्तबा पोरियम से विधायक चुने जा चुके हैं। 
प्रतापसिंह राणे के बाद कौन होगा कांग्रेस का उम्मीदवार, पार्टी ने बताया 
कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रतापसिंह राणे ने पार्टी को सूचित किया है कि वह पोरियम से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद कांग्रेस ने उनके स्थान पर अन्य प्रत्याशी का चयन कर लिया है।’ भाजपा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की पत्नी देविया राणे को पोरियम से उम्मीदवार बनाया है। चर्चा थी कि प्रतापसिंह राणे पोरियम से उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस को अपनी पत्नी विजया देवी का नाम सुझा सकते हैं। 

भय्यू महाराज खुदकुशी मामला: एक महिला समेत तीन सहयोगियों को 6 साल की सश्रम कारावास की सजा

हालांकि, बृहस्पतिवार को पार्टी की ओर से जारी संशोधित सूची में रणजीत राणे को पोरियम से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, देविया राणे के नाम का ऐलान करने से पहले भाजपा ने प्रतापसिंह राणे को पोरियम से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश की थी। 
राणे की पुत्रवधू देविया राणे पहली बार चुनाव के मैदान में होंगी 
गोवा में प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बतौर विधायक 50 साल पूरे करने पर प्रतापसिंह राणे को आजीवन कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था। राणे 1972 में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के टिकट पर पोरियम से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 2017 तक के सभी विधानसभा चुनाव उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़े। उनकी पुत्रवधू देविया राणे पहली बार गोवा विधानसभा चुनाव के मैदान में होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।