मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जन प्रतिनिधियों की लोकप्रियता के चलते उन्हें कार्यकाल पूरा करने से पूर्व ही पद से हटाया जा रहा है। भार्गव ने अपने ट्वीट के जरिए राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी जनप्रतिनिधि फिर से चुनाव ना लड़ सके उसकी साजिश रचने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। सरकार का यह कदम घोर निंदनीय है, वे इसकी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता बनाएं रखने के लिए प्रदेश सरकार राजनीतिक साजिश रच रही है। बीजेपी चुप बैठने वाली नही है।
भाजपा जनप्रतिनिधी फिर से चुनाव ना लड़ सके उसकी साजिश रचने का काम @OfficeOfKNath सरकार कर रही है। सरकार का यह कदम घोर निंदनीय है, मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। सत्ता बनाएं रखने के लिए प्रदेश सरकार राजनीतिक साजिश रच रही है। भाजपा चुप बैठने वाली नही है।
— Gopal Bhargava (Leader of Opposition) (@bhargav_gopal) January 9, 2020
विपक्ष के नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी जनप्रतिनिधियों की लोकप्रियता से कांग्रेस सरकार घबराई हुई है। उसे डर है कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से उसे हार का सामना करना पड़गा। इसीलिए वह बीजेपी के नगर परिषद और पालिका अध्यक्षों को कार्यकाल के पूर्व पद से हटा रही है।
राज्य शासन ने चार नगरीय निकाय के अध्यक्षों को कर्त्तव्य पालन में अक्षमता और विभिन्न अनियमितताओं में प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाए जाने पर पद से पृथक कर दिया है।