देश के कई राज्य की तरह ही गुजरात के हिस्सों में कोरोना महामारी ने फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। वायरस के बढ़ते मामलों के बीच अहमदाबाद में सभी सार्वजनिक पार्क, कांकरिया लेक फ्रंट और चिड़ियाघर बंद रहेंगे। अहमदाबाद प्रशासन ने बुधवार को इसकी घोषण की।
अहमदाबाद महानगरपालिका ने इसके मातहत आने वाले शहर के सभी 273 पार्क बंद करने की आज घोषणा की। इससे पहले इनके समय को सामान्य से कम रखा गया था। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के करीब 1000 नए मामले आए और 2 लोगों की मौत ( अहमदाबाद में) हुई।
भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आज से लगाया जायेगा नाईट कर्फ्यू
राज्य में सक्रिय मामले बढ़ कर करीब 5 हज़ार हो गए हैं जिनमे क़रीब 60 जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक कुल मिलाकर एक करोड़ 24 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई है जिनमे दो लाख 70 हज़ार संक्रमित पाए गए। कुल 4400 से अधिक की मौत हुई है जिनमे 2300 से अधिक अकेले अहमदाबाद में और करीब एक हज़ार सूरत में दर्ज की गई हैं।
सूरत शहर की मनपा ने भी पार्क आदि बंद करने का फैसला लिया है। राज्य में हाल में स्थानीय निकाय के चुनाव हुए थे और इस दौरान नेताओं की सभाओं रैलियों में अच्छी खासी भीड़ जुटती थी। कई लोगों का मानना है कि इससे भी कोरोना के दोबारा सिर उठाने में मदद मिली है।
राज्य सरकार ने चार महानगरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में आज से 31 मार्च तक रात्रि कर्फ्यू का समय दो घंटे बढ़ाकर रात 12 बजे से सुबह 6 की जगह रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



