पटना : अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशवचन्द्र यादव ने बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर गुंजन पटेल की नियुक्ति पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। ज्ञातव्य है कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव सितम्बर, 2018 में हुआ था। इस चुनाव में गुंजन पटेल को 8,262 मत मिले थे।
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अधिसूचना के मुताबिक केशवचन्द्र यादव ने दौलत इमाम को कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू को उपाध्यक्ष कुमार रोहित उर्फ रिशू को उपाध्यक्ष, गरीब दास, मो. मुदसीर शम्स, राजवाला रश्मि को महासचिव एवं सहरसा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मजनू हैदर को बने रहने की स्वीकृति प्रदान की है। इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया प्रभारी एच. के. वर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन कुमार, मृणाल अनामय, मुकुल यादव, बिट्टू यादव आदि प्रमुख हैं।