हल्द्वानी : देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक यहां बेलवाल पार्क पटेल चौक में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रमुख व्यापारी नेता महेश बेलवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने उन्हें देवभूमि व्यापार मण्डल का संरक्षक बनाने की घोषणा की गयी। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि हर व्यापारी दूसरी दुकान में जाते ही उपभोक्ता हो जाता है। हमारा संग़ठन व्यापारी व उपभोक्ता दोनों के हितों का ध्यान रखता है।
कालाबाजारी व मिलावट खोरों का संगठन कभी समर्थन नहीं करता। युवा प्रदेश अध्यक्ष जीवन कार्की ने कहा कि ट्रामा सेंटर व स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए शीघ्र आंदोलन किया जाएगा। महेश बेलवाल ने संग़ठन द्वारा किये जा रहे कामों की सराहना की। तारादत्त पांडे ने नगर की बदहाली पर गहरी चिन्ता प्रकट की। साथ ही कमल मेहरा ने कहा कि हल्द्वानी नगर में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। बैठक मैं प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि व्यापारियों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाओं में हो सुधार : कलेक्टर
बैठक के अंत में दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी बाजपेयी को श्रद्घांजलि दी गयी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी व अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने की। बैठक मैं राजेन्द्र बिष्ट, रेवाधर बृजवासी, अंकित गुप्ता, इमरान अली, दीपक आर्या, कन्हैया लाल गुप्ता, अनिल खण्डेलवाल, प्रमोद अग्निहोत्री, मनोज सोनकर, आदर्श पाल, बृज मोहन सिजवाली, रवि गुप्ता, नरेश चंद्र काण्डपाल, राजकुमार साहू, दीपक रौतेला, राजकुमार यादव, दिनेश सिंह, विशाल सक्सेना, राकेश अग्रवाल, पीएस जीना आदि कई लोग शामिल थे।
– संजय तलवाड़