देश के पहाड़ी राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही कई जगह हल्की-हल्की बर्फबारी भी हो रही है। उधर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार जैसे राज्यों में दिन के समय तापमान फिलहाल अभी नॉर्मल बना हुआ है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई
मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल,तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में आज 29 अक्टूबर से उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई है। केरल और माहे में 30 से 2 नवंबर तक चार दिनों तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 31अक्टूबर से 2 नवंबर तक बारिश होगी।वहीं, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में दो नवंबर को बरसात होने के आसार हैं। रायलसीमा में एक और दो नवंबर में बारिश होने जा रही है।
बारिश से हाल बुरा होने वाला है
मौसम विभाग ने बताया है कि बहुप्रतीक्षित उत्तर-पूर्वी मानसून ने शनिवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है।तमिलनाडु में ज्यादातर बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है। बारिश से हाल बुरा होने वाला है। जहां बारिश हो रही है वहां लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।