गुजरात में अगले चार दिनों तक मानसून की सक्रियता से कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी के बीच आज भी ऐसी वर्षा का दौर जारी है और इसके चलते लगभग 400 सड़कें बंद हो गयी हैं जबकि 94 डैम हाई अलर्ट पर हैं।
राज्य आपात संचालन केंद, से मिली अधिकारिक सूचना के अनुसार आज सुबह 6 बजे से शाम छह बजे तक 177 तालुक़ में वर्षा दर्ज को गयी थी। इसमें से सर्वाधिक 249 मिलीमीटर सूरत त्रलि के मांडवी में थी। तापी त्रलि के डोलवन में 205 मिमी, वालोद में 155, गिर सोमनाथ त्रलि के तलाला में 180, नवसारी के वांसदा में 155, डांग के वघई में 135 और सूरत के ही महुवा में 132 मिमी वर्षा हुई थी।
12 तालुक़ में 100 मिमी अथवा इससे अधिक तथा 32 में 50 मिमी या अधिक बरसात हुई थी। इससे पहले आज सुबह 8 बजे तक के पिछले 24 घंटे में सभी 33 जिलों के कुल 251 में से 192 तालुक़ में वर्षा हुई थी जिसमें सर्वाधिक 133 मिमी कच्छ त्रलि के मांडवी तालुक़ में थी।
वर्षा और जलभराव के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और 16 राज्यस्तरीय राजमार्ग (एसएच) समेत 393 सड़कें बंद हैं। नदियों में उफान के चलते 94 डैम हाई अलर्ट, 10 अलर्ट और 74 सामान्य चेतावनी पर रखे गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र, अहमदाबाद की तरफ से जारी बुलेटिन में अगले चार दिनों के दौरान भी राज्य के अलग अलग हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी गयी है।
ज्ञातव्य है कि पिछले कई दिनों से मानसून की सक्रियता और भारी वर्षा के दौर के कारण राज्य में अब तक इस साल कुल औसत मानसूनी वर्षा का 81 प्रतिशत से अधिक दर्ज हो चुका है। समुद, में भी उथल पुथल के चलते मछुआरों को पहले से ही उत्तर और दक्षिण गुजरात तट से समुद, में नहीं जाने की चेतावनी दी जा चुकी है।