BREAKING NEWS

विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾चीन अमेरिका को दी चेतावनी, दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे◾बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थागित◾

Himachal CM : आज हिमाचल प्रदेश को मिलेगा अपना 15वां सीएम, सुखविंदर सिंह सुक्खू लेंगे शपथ

हिमाचल प्रदेश को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान में होगा जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। सूक्खू हाल ही में हुए चुनावों में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

24 घंटे में दो बार विधायक दल की बैठक 

इससे पहले शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी थी। एक तरफ जहां प्रतिभा सिंह के सीएम पद की दावेदारी पेश करने के बाद समर्थक उनके पक्ष में नारे लगा रहे थे, तो वहीँ सीएम कौन होगा? इसे लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला और शुक्रवार की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। इसके बाद एक सिंगल लाइन प्रस्ताव बनाकर कांग्रेस आलाकमान को दिल्ली भेजा गया, इस मामले में अब आलाकमान को ही तय करना था कि सीएम कौन होगा। इसके बाद शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में फिर से कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक 5:00 बजे शुरू हुई, जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाने पर मुहर लग गई। 

ड्राइवर का बेटा बना सीएम 

बता दें, सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रसील सिंह था जोकि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) शिमला में ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। सुक्खू  की मां संसार देई गृहिणी हैं। 

ऐसा रहा राजनीतिक सफर 

सुक्खू की शुरुआत से ही राजनीति में काफी रूचि रही। कॉलेज में पढ़ते सुक्खू क्लास रिप्रेजेंटेटिव और फिर स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव भी रहे थे। इसके साथ साथ वह राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 1988 से 1995 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर रहने के बाद वह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने थे। साल 1998 से 2008 तक सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह शिमला नगर निगम के दो बार पार्षद चुने गए थे। सुक्खू 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने थे। इसके अलावा सुक्खू नादौन विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक बने हैं जिसमे साल  2003, 2007, 2017 और अब 2022 शामिल है। 

राहुल गांधी के करीबी हैं सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सीएम के तौर पर चुने जाने के बाद सुखविंद्र सुक्खू काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। सुक्खू को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। कई सूत्रों का मानना है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आलोचक भी रहे हैं।