Himachal Election 2022 : भाजपा ने हिमाचल के लिए 62 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, 11 विधायकों के टिकट कटे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

Himachal Election 2022 : भाजपा ने हिमाचल के लिए 62 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, 11 विधायकों के टिकट कटे

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एक बार फिर सिराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एक बार फिर सिराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा आलाकमान ने दो मंत्रियों की रैंक बदल दी है और एक मंत्री का टिकट काट दिया है। सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि उनके बेटे को धरमपुर सीट से टिकट दिया गया है। 
जय राम ठाकुर बनेंगे मुख्यमंत्री ?
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को बीजेपी ने मंडी से मैदान में उतारा है। आज जारी 62 उम्मीदवारों की सूची में पांच महिलाओं को टिकट भी दिया गया है। पार्टी ने कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर भाजपा शेष छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें हैं।
बीजेपी ने इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सुजानपुर सीट से कैप्टन (सेवानिवृत्त) रंजीत सिंह को उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मजबूत नेता माने जाने वाले राजेंद्र राणा ने इस सीट पर धूमल को हराया था। धूमल की हार के बाद बीजेपी ने जय राम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। 
मंगलवार को इन उम्मीदवारों के नामों को दी गई थी मंजूरी 
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एक बार फिर ऊना से किस्मत आजमाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा ने हराया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवगठित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक में मंगलवार को इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संगठन महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सहित केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सभी सदस्य शामिल हुए।
सीईसी के अन्य सदस्यों में पूर्व सांसद सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनावल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वरिष्ठ नेता ओम माथुर, राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा और सुधा यादव शामिल हैं। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी बैठक में शामिल हुए।
29 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा में, भाजपा के पास वर्तमान में 43 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के पास 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। मंगलवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, राज्य कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को फिर से चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।