भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें चुनाव के पहले जीत का मंत्र दिया। शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव को जनसंपर्क का अभियान बनाएं। ये संदेश लोगों तक पहुंचाएं कि सरकारें राजनीतिक विवाद के लिए नहीं, जनता का विकास करने के लिए होती हैं।
उन्होंने कहा कि अन्त्योदय सिद्धांत के आधार पर भाजपा देश के हर गरीब व्यक्ति की गरीबी दूर कर विकास की लाइन में पहले खड़े व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहती है। अपने संबोधन में प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने कहा कि शिवराज चौहान ने सरकारें कैसे चलनी चाहिए, ये देश को बताया। उन्होंने बच्चे के जन्म से लेकर उसके समूचे जीवन को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पांच राज्यों में चुनाव प्रचार से पहले ये स्पष्ट करे कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने में भाजपा के साथ है या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बन्दूक में क्रांति दिखती है, वहीं भाजपा की क्रांति गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में है।


Download Android App
Download iOS App



