तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एर्रागड्डा में नवविवाहित जोड़े पर बुधवार को युवती के पिता ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हाल ही में बोराबंडा की रहने वाली माधवी (22) और एर्रागड्डा के निवासी संदीप (24) ने अंतरजातीय विवाह किया था। उनकी शादी का विरोध कर रहे युवती के पिता ने युगल पर हंसिया से हमला कर दिया जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित युगल को स्थानीय लोगों ने पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना की एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई जिसमें दिख रहा है कि जब दोनों एक दोपहिया वाहन पर बैठे थे तब पीछे से युवती के पिता ने हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि दोनों ने 12 सितंबर को ही अंतरजातीय विवाह किया था। लड़की के पिता मनोहरा शेट्टी शादी से नाराज था। इसी नाराजगी में बुधवार को उसने इस हमले को अंजाम दिया। फिलहाल हमला करने वाला मनोहरा शेट्टी फरार है।


Download Android App
Download iOS App



