कर्नाटक में भाजपा की सरकार में इन दिनों रार की स्थिति बनी हुई है, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ प्रदेश के कुछ विधायकों ने हल्ला बोल रखा है, जो अब भाजपा हाईकमान के लिए सरदर्द बनता जा रहा है। ऐसे में पार्टी के महासचिव और कर्नाटक के प्रमुख अरूण सिंह इन दिनों राज्य के दौरे पर है।
तो वही, इतने बड़े राजनीतिक घटनाक्रम को विपक्षी पार्टी कांग्रेस भला कैसे छोड़ सकती थी, तो उसने बिना वक्त जायर किए अरूण सिंह पर कड़ा जुबानी हमला किया। साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने के बजाए वह पार्टी में आंतरिक गृहकलेश को निपटने आए है।
सिंह की बुधवार को बी एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। वह तीन दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह बृहस्पतिवार को सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे तथा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे।
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाल ही में सिंह ने मुख्यमंत्री को बदलने की खबरों का खंडन किया था और कहा था कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा का एक वर्ग येदियुरप्पा को पद से हटाने का दबाव बना रहा है।
सिंह के दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, “श्री अरुण सिंह, आप यहां ‘प्लेटफॉर्म पंचायत बैठक’ के लिए आ रहे हैं लेकिन आपके पास लोगों की शिकायतें सुनने का समय नहीं है? सत्ता में आने के पहले दिन से ही, यह सरकार अपनी उपलब्धियों के कारण नहीं बल्कि अंतर्कलह की वजह से सुर्खियों में रही है।” विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि जब राज्य में गंभीर समस्याएं थीं तब भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी कलह चरम पर थी।


Download Android App
Download iOS App



