इंदौर में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 1 हजार से हुई, मृतकों का आंकड़ा 81 पर पहुंचा

Summary :

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके बाद कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गयी है।

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ‘कोविड 19’ के संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके बाद कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर  81 पर पहुंच गयी है। यह जानकरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बुधवार को दी। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो मरीजों ने शहर के अस्पतालों में पिछले दो दिन में अंतिम सांस ली। 
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में शामिल 36 वर्षीय पुरुष मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पहले ही पीड़ित था, जबकि 75 वर्षीय बुजुर्ग हृदय संबंधी विकार से जूझ रहे थे। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 27 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,654 से बढ़कर 1,681 पर पहुंच गयी है। इनमें से 491 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 

ओडिशा में कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार, मरीजों की संख्या 177 हुई

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में बुधवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.82 प्रतिशत थी। पिछले 10 दिन से जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

Desk Team