महाराष्ट्र में कोरोना ने तोडा रिकॉर्ड 24 घंटे में सामने आये 43,183 नए मामले , 249 लोगों की हुई मौत

Summary :

गुरुवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 43000 से अधिक नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली सुचना के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 43,183 नए मामले सामने आए हैं।

गुरुवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 43000 से अधिक नए मामले सामने आए है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली सुचना के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 43,183 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,856,163 पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 249 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को 3,630 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 60 मरीजों की मौत दर्ज की गई। जिला सूचना कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नए मामले आने के साथ ही नागपुर में अबतक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 2,29,668 तक पहुंच गई है जिनमें से 5,158 लोगों की मौत हो चुकी है। 
कार्यालय के मुताबिक मृतकों में 3,283 नागपुर शहर के हैं जबकि 1,875 मृतक जिले के ग्रामीण इलाकों के रहने वाले थे।अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को 2,928 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अबतक जिले में 1,84,537 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार इस समय जिले में 39,973 मरीज उपचाराधीन हैं। जानकारी के मुताबिक नागपुर जिले में अबतक कुल 16,42,155 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 17,879 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में की गई। 

Desk Team