चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मिलेनियम सिटी की निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिये गुरुग्राम के 300 से अधिक स्थानों पर 1,926 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, गुरुग्राम में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की कार्यकारी समिति की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी अध्यक्षता खट्टर ने की । उसमें बताया गया कि इस परियोजना पर लगभग 65 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके पहले चरण का काम नौ महीनों में पूरा हो जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, फाइबर नेटवर्क बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है और यह जल्द पूरा होने वाला है।
गुरुग्राम में 300 से अधिक जगहों पर 1,926 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



