BREAKING NEWS

’पाखंडी’ कहे जानें पर रो पड़े धीरेंद्र शास्त्री, कहा- अब किसी के कहने पर नहीं दिखाएंगे कोई भी ’चमत्कार’ ◾पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन, सामने आई ये वजह◾कांग्रेस और विपक्षी दलों ने BJP को घेरने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की◾ आज CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर करेंगी धरना प्रदर्शन◾ अडाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्रवाही 2 बजे तक स्थगित, कामकाज पर नहीं हुई कोई चर्चा◾दिग्विजय ने कहा- राहुल गांधी जी आप मेरे घर में रह सकते है ◾अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं हुआ साफ,कांग्रेस की सरकार उखाड़ अपना बना पाएगी गढ़

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और देश में यह ऐसा राज्य है जहां भाजपा सबसे कमजोर नजर आती है। इसके साथ ही राज्य में भाजपा के लिए चेहरा भी एक चुनौती बनता जा रहा है। राज्य में डेढ़ दशक तक भारतीय जनता पार्टी का राज रहा है, मगर पिछले चुनाव में पार्टी का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया था। अब सत्ता में वापसी कैसे की जाए, इसके लिए पार्टी हर रणनीति पर काम कर रही है।

विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का रहेगा दबदबा

 एक तरफ संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं तो वहीं जमीनी स्तर पर भी जमावट को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस की अंदरखाने चल रही खींचतान पर भी नजर है। राज्य में भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ वैसे आंदोलन खड़े करने में नाकाम रही है, जो कभी भाजपा की पहचान रही है। जिले स्तर पर तो आंदोलन विरोध प्रदर्शनों का दौर चलता रहता है, मगर प्रदेश स्तर पर ऐसा कोई आंदोलन खड़ा करने में पार्टी सफल नहीं हो पा रही है जिसके चलते जनमानस में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया जा सके।

क्या कांग्रेस को चुनौती देना होगा मुश्किल

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार हर वर्ग के लिए न केवल योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं बल्कि उन्हें अमलीजामा भी पहनाने में लगे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद किसान कर्ज माफी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की मुहिम और अब चुनावी साल में बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान कर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

बीजेपी का नया सीएम चेहरा कांग्रेस को दें पाएगा टक्कर

राज्य में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती चेहरे का चयन भी बन चुका है। यह बात अलग है कि राज्य में डेढ़ दशक तक भाजपा की सरकार डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में रही है मगर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह तस्वीर अब भी धुंधली है। भाजपा किसी आदिवासी को या गैर आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाएगी यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। वहीं कांग्रेस भूपेश बघेल के जरिए पिछड़े वर्ग का कार्ड तो खेल ही चुकी है साथ में जनजाति है और अनुसूचित जनजाति वर्ग को भी लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इन स्थितियों में भाजपा को मुकाबले के लिए कारगर रणनीति के साथ चेहरा भी चुनौती बनता जा रहा है।

क्या बीजेपी छत्तीसगढ़ में पड़ रही है कमजोर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए सत्ता का रास्ता आसान नहीं है। इसकी वजह भी है क्योंकि संगठन इतना मजबूत नहीं है जो कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार को चुनौती देने की स्थिति में हो। इसके साथ ही भाजपा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह भी स्पष्ट नहीं है। इसी का नतीजा है कि पार्टी के दिग्गज नेता जमीन पर सक्रिय नजर नहीं आते। दूसरी ओर कांग्रेस वह सारे दाव-पेंच अपनाने में पीछे नहीं है जिसके चलते जनता में पैठ बनाई जाए और उसका दिल भी जीता जाए।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कितने सीट है 

राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस का 71 पर कब्जा है, वहीं भाजपा के 14 विधायक हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। इतना ही नहीं राज्य के सभी 14 नगरीय निकायों पर कांग्रेस का कब्जा है।