कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने शुक्रवार को दावा किया कि गुजरात में पिछले पांच वर्षों में दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मामले में बढ़ोतरी हुई है जो भाजपा सरकार की विभाजनकारी और कुछ लोगों को अलग-थलग रखने की राजनीति को दिखाता है।
अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ”गुजरात सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में दलितों के खिलाफ अपराध के मामलों में 32 फीसदी और आदिवासियों के खिलाफ अपराध के मामलों में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।” उन्होंने कहा कि यह संख्या कम करके दी गई है, फिर भी यह सरकार की विभाजनकारी और कुछ लोगों को अलग-थलग रखने की राजनीति का एक और प्रमाण है।


Download Android App
Download iOS App




