लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भारत रंग महोत्सव का 20वां सप्ताहांत की होगी शुरूआत

आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में 9 फरवरी 2019 को होगा। इसके बाद उद्घाटन समारोह के बाद महाब्राहाण, वसंत काशीकार के हिन्दी नाटक का मंचन किया जाएगा।

रांची : 20वें भारत रंग महोत्सव के सह-मेजबानों में से एक है जो कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच उत्सव है जो कि दुनिया में अग्रणी रंगमंच प्रशिक्षण संस्थानाओं में से एक है यहां इसे कला और संस्कृति विभाग, झारखंड के सहयेाग से आयेाजित किया गया है। यह शहर 20वें भारत रंग महोत्सव (बीआरएम), भारत के अन्र्तराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के सह-मेजबान के रूप में आकर्षक नाटकों और शानदार संवादात्मक सत्रों को देखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमितेश गा्रेवर, असिसटेंट प्रोफेसर, राष्ट्रीय नाटय विद्यालय ने यह बातें कहीं।

अमितेश ग्रोवर, असिस्टेंट प्रोफेसर, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने करमटोली, मोहराबादी के पास प्रेस क्लब में मीडिया से 20वें भारत रंग महोत्सव के शुरूआत की घोषणा की, जिसके बाद सवाल-जबाब का सत्र हुआ। रांची में इसका उद्घाटन समारोह आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में 9 फरवरी 2019 को होगा। इसके बाद उद्घाटन समारोह के बाद महाब्राहाण, वसंत काशीकार के हिन्दी नाटक का मंचन किया जाएगा।

भारत रंग महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा किया जाता है जो कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अन्दर आने वाला एक स्वायत्त संस्थान है और यह दुनिया के सबसे अग्रणी थियेटर प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां पर होने वाला ये आयोजन कला और संस्कृति विभाग, झारखंड के सहयेाग से किया जा रहा है। झारखंड में आदिवासी और लोक रंगमंच की समृद्व विरासत है जिसका प्रदर्शन आमतौर पर त्योहारों के दौरान किया जाता है। इन थियेटरों के विषय अधिकतर पौराणिक और ऐतिहासिक होते हैं। हालांकि लोगों का मनोरंजन करने के लिए कला का ये रूप सामाजिक-प्रासंगिक मुद्दों से दूर नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय नाटकों की प्रस्तुतियों सहित कुल 7 नाटकों का गवाह बनेगा। संबद्व गतिविधियों के दौरान, थिएटर से जुड़े लोग और छात्र मुन्ना शुक्ला और अरूण मुखर्जी के साथ संवादात्मक सत्र में हिस्सा ले सकते हैं।

20वीं शताब्दी के अन्त के वर्षों में शुरू किया गया यह त्योहार युवा बन गया है। हमारे मंत्री द्वारा दिए गए प्यार और अपनेपन में हमें पूरे भारत के 16 राज्यों में इसे ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसकी प्रस्तुति में गुणवत्ता का होना बहुत जरूरी है। यह एक प्रतिनिधित्व (प्रदर्शन के जरिए) वाला त्योहार है जो इसे भारत में होने वाले अन्य थियेटर समारोहों से अलग बनाता है। इस मौके पर एनएसडी के पी आर ओ मनीश यादव लोकल को-ऑर्डिनेटर अजय मलकानी ,फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर राम अवतार मीणा, टेक्निकल कोऑर्डिनेटर संजयलाल, एनएसडी से पासआउट जीतराय हांसदा, काजल मुंडु और दीपक लोहार उपस्थित थे। रांची में होने वाले ये नाटक 15 फरवरी 2019 तक जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।