नैनीताल : नैनीताल के संवेधनशील भूस्खलन प्रभावित बलिया नाला क्षेत्र का हाई रेजुलेशन ड्रोन सर्वेक्षण करने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम बलियानाला पहुंची। देहरादून से पहुंची इसरो की टीम ने जिलाधिकारी सविन बंसल नेतृत्व में बलियानाला व आस-पास की पहाड़ियों का हाई रेजुलेशन ड्रोन मैपिंग सर्वे किया। रईस होटल कम्पाउंड में भूस्खलन प्रभावित बलियानाला देखने पहुंची। टीम के सदस्यों ने ड्रोन कैमरे की मदद से हवाई क्षेत्र से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया। टीम ने इस पूरे सर्वे की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस ड्रोन सर्वे की मदद से फिजिकल सर्वे, कौनटूअर और रिस्क मैपिंग हो सकेगी। बताया कि इससे इस क्षेत्र में खतरे की जद में आने वाले भवनों का चयन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से जी.एस.आई.की टीम के सर्वे में भी मदद मिलेगी। क्षेत्र की वल्नरेबिलीटि प्रोफाईल को मैप करने के लिए यह सर्वे महत्वपूर्ण है। इससे हमें यह भी पता चलेगा कि कौन सा क्षेत्र खतरे की जद में है।
उन्होंने कहा कि इसरो की टीम मंगलवार को भी क्षेत्र का सर्वे करेगी। सर्वेक्षण के दौरान इसरो की टीम लीडर डाॅ.सोबन व उनकी टीम सहित सचिव प्राधिकरण हरबीर सिंह, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत एससी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत सैयद उसमान, लोनिवि बीएस बसनाल, एसडीओ पयंक पाण्डे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार व अधिकारी मौजूद थे।