जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल के सलाहकार फारूख खान ने कहा है कि प्रशासन का पहला लक्ष्य कश्मीरी पंडितों को फिर से स्थापित करना है। उन्होंने कश्मीर को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि एक समय कश्मीर 100 फीसद हिंदू राज्य था।
उन हिन्दुओं को बंदूक की धमकी के चलते जबड़न कश्मीर छोड़ना पड़ा था और अब कश्मीरी पीड़ितों को घर वापस लाना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। गुजरात में ‘इंडिया आइडिया’ कॉन्क्लेव में फारूख खान ने कहा कि हमारे बीच मौजूद बहुत कम लोग जानते होंगे कि कश्मीर 100% हिंदू राज्य था।
उन्होंने कहा कि जो लोग वहां जाते हैं, उन्हें कश्मीर संग्रहालय का दौरा करना चाहिए और देखना चाहिए कि वहां क्या है। वह आपको प्राचीन कश्मीर इतिहास की स्पष्ट तस्वीर देता है। इससे आपको प्राचीन कश्मीर को समझने में मदद मिलेगी।
सलाहकार ने आगे कहा कि हमारे लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण लक्ष्य है कि हमारे सभी कश्मीरी पंडित भाइयों और बहनों को वापस लाया जाए। कश्मीरी पंडितो को बंदूक की धमकी पर जम्मू- कश्मीर छोड़ना पड़ा वे पूरे सम्मान के साथ वापस आए और बिना किसी खतरे या डर के कश्मीर में खुश रहें।


Download Android App
Download iOS App



