पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मुर्शिदाबाद जिले की यात्रा के दौरान डोमकल क्षेत्र में काले झंडे दिखाए गए। तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। राज्यपाल डोमकल गर्ल्स कॉलेज की एक नव निर्मित इमारत का उद्घाटन करने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान उन्हें कुछ लोगों ने सड़क पर काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। तृणमूल कांग्रेस ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



