Jai Ram Thakur: कुछ दिनों की मेहमान है सुक्खू सरकार, जल्द बनेगी भाजपा सरकार

Jai Ram Thakur: कुछ दिनों की मेहमान है सुक्खू सरकार, जल्द बनेगी भाजपा सरकार

Jai Ram Thakur

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(Jai Ram Thakur) ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। जल्द ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

Highlights
. Jai Ram Thakur ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है
. कुछ दिनों की मेहमान है सुक्खू सरकार, जल्द बनेगी भाजपा सरकार
. हिमाचल प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास रफ्तार पकड़ेगा

Jai Ram Thakur ने कांग्रेस सरकार पर निशाना

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(Jai Ram Thakur) ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब एक बार फिर विकास रफ्तार पकड़ेगा। उप चुनाव में जो मुकाबला होने जा रहा है, वह भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ धरतीपुत्र और बाहरी के बीच में होगा, इसमें आपको लोकल उम्मीदवार को जिताना है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। सरकार झूठी गारंटियां और झूठे वादे करके सत्ता में आई और सत्ता में बने रहने के लिए भी सिर्फ झूठ का सहारा लिया जा रहा है।

भाजपा को मिल रहा है हिमाचल के लोगों का आशीर्वाद: जयराम ठाकुर - Samachar  First

Jai Ram Thakur ने क्या कहा?

उन्होंने(Jai Ram Thakur) दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की कुल 68 में 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दे दी है। मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव के दौरान अपने हल्के में भी बढ़त नहीं मिली। चुनाव में मुख्यमंत्री अपने हलके नादौन में ही चुनाव हार गये हैं। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों को खारिज कर दिया है।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राज्य की कानून व्यवस्था  पर उठाए सवाल | Former Chief Minister of Himachal Pradesh Jairam Thakur  targeted the present government ...

उन्होंने कहा कि हिमाचल में दो बड़े प्रोजेक्टों को केंद्र की भाजपा सरकार ने दिया है। इसमें एक बल्क ड्रग पार्क और दूसरा मेडिकल डिवाइस पार्क है, जो नालागढ़ में स्थापित हो रहा है। इसमें केंद्र सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह हिमाचल के प्रति पीएम मोदी के प्यार को दिखाता है।उन्होंने कहा कि यहां सभी विकास कार्य भाजपा की पूर्व सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा ही संभव हो सका। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।