सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का हाल जानने के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने आईसीयू वार्ड में भर्ती केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक से भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना। चिकित्सकों से भी उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज से बाहर आकर केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री नाइक का स्वास्थ्य सुधर रहा है। वह शीघ्र स्वस्थ होंगे।
बता दें कि बीते 11 जनवरी की सायं कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में यल्लापुरा के पास केंद्रीय राज्य मंत्री नाईक की कार पलट गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी विजया और एक निजी सहयोगी की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक को उसी दिन गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तब से आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा।