BREAKING NEWS

विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾‘बीजेपी ने 7 साल में कांग्रेस के 75 साल बराबर लूटा’ ... दिल्ली विधानसभा में बोले केजरीवाल◾Noida की सोसायटी में नमाज को लेकर विवाद, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात ◾उत्तर प्रदेश को मिलेगा चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस शहर में होगा निर्माण ◾‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हेट स्पीच का त्याग मौलिक जरूरत’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी◾UP News: फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, 3 की मौत◾‘PM कम पढ़े-लिखे... चीजों को ठीक से नहीं समझते’, CM केजरीवाल के फिर बिगड़े बोल ◾ क्या राहुल गांधी कांग्रेस के षडयंत्र का शिकार हुए? अनुराग ठाकुर ने पूछा सवाल ◾‘वीडी सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं होता तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते’, बावनकुले की ठाकरे को चुनौती ◾

Jharkhand: 19 महिलाओं को उम्रकैद की सजा, खौफनाक जुर्म को दिया था अंजाम

सोशल मीडिया पर एक मामला काफी ज्यादा सुर्खियों में छाया हुआ है, जहां कोर्ट द्वारा 19 महिलाओं को एक साथ उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। महिलाओं को ना सिर्फ उम्र कैद की सजा सुनाई गई है, बल्कि 25000 जुर्माना भी उन्हें देना होगा। अगर महिलाओं ने जुर्माना नहीं दिया तो उन्हें 2 साल की अतिरिक्त सजा भी काटनी पड़ सकती है।

दरअसल यह पूरा मामला झारखंड के गुमला का है। यहां साल 2013 में 2 महिलाओं को डायन बिसाही बताकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बीते दिन झारखंड सिविल कोर्ट ने सजा सुनाई है और साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया है। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा छाया हुआ है।

कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया 

 बता दे साल 2013 में एक युवक की गुमला गांव में हत्या हुई थी, जिसके बाद गांव में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 2 महिलाओं को बुलाया गया था। पहले तो महिलाओं से बातचीत की गई, इसके बाद उनके साथ गांव की अन्य 19 महिलाओं ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मृतकों पर डायन बिसाही का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उनकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि महिलाएं बार-बार अपने आप को बेकसूर बता रही थी। इसके बाद पुलिस ने 19 महिलाओं को गिरफ्तार किया था, लेकिन कुछ दिन बाद सभी महिलाएं बेल लेकर वापस आ गई। अब कोर्ट द्वारा महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।