रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से राज्य की 200 महिलाओं की मदद करने का आग्रह किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘झारखंड की मेरी इन 200 बहनों की तत्काल सहायता करें। उनसे काम लेने वाले उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहें हैं।’’
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित गारमेंट फैक्ट्री में चाईबासा की युवतियों से जबरन काम लिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया।