राजस्थान की ही तरह झारखंड के हजारीबाग में पांच बच्चे एक हादसे का शिकार हो गए। यहां तालाब में नहाने गए 5 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में चार लड़कियां और एक लड़का शामिल है। गरीब परिवार के सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच में है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने के चलते किशोर-किशोरी तालाब में नहाने गये थे। इस दौरान एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब शेष चार किशोरी की उस पर नजर पड़ तो उन सभी ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी क्रम में सभी गहरे पानी में चले गये और डूब गए।
कुछ महिलाएं तालाब पर कपड़े धो रही थीं। उन्होंने बच्चों को डूबता हुआ देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे कुछ लोग महिलाओं से साड़ी लेकर पानी में उतरे और बच्चों को बचाने की कोशिश। लेकिन जब उन सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद लोग उन्हें लेकर नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।
चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान काजल कुमारी (14), निकिता कुमारी (13), दुर्गा कुमारी (11), रिया कुमारी (11) और रिशु कुमार (10) के रूप में हुई। सभी मृतक गदोखर गांव के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।