BREAKING NEWS

पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन, सामने आई ये वजह◾कांग्रेस और विपक्षी दलों ने BJP को घेरने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की◾ आज CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर करेंगी धरना प्रदर्शन◾ अडाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्रवाही 2 बजे तक स्थगित, कामकाज पर नहीं हुई कोई चर्चा◾दिग्विजय ने कहा- राहुल गांधी जी आप मेरे घर में रह सकते है ◾अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾

झारखंड : सुरक्षाबलों को सिंहभूम में जंगल से बरामद हुए 2 IED, एक दिन पहले मुठभेड़ में घायल हुए थे 5 जवान

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेनग्रहतु गांव के नजदीक जंगल से सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, एक दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच कोबरा कमांडो घायल हो गए थे। यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी तभी उन्हें जमीन में छिपाए गए दो आईईडी का पता चला। दोनों आईईडी को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सीआरपीएफ की, जंगल में लड़ने में पांरगत इकाई ‘कोबरा’ के पांच कमांडो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि, जिले के टोंटो इलाके में जंगल में सुरक्षाकर्मियों को आता देख माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ होने लगी। उन्होंने बताया कि घटना में घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए गत दो सप्ताह से इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।