रांची : चाणक्य आईएएस एकेडमी सह ए.के मिश्रा फाउंडेशन के संस्थापक सक्सेस गुरु अरुण कुमार मिश्रा अपने हज़ारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। अरुण कुमार मिश्रा ने मंगलवार को भापजा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की अध्यक्षता में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। सक्सेस गुरु एके मिश्रा लंबे समय से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक सेवा के कार्य कर रहे हैं,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुशांगिक संगठनों से जुडक़र एवं ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष के तौर पर इन्होंने सामाजिक क्षेत्र में अपने कार्यों से सामाजिक बदलाव लाने का प्रयास किया है।
सक्सेस गुरु एके मिश्रा का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी में निश्चित तौर पर सकारात्मक राजनीति की धारा को एक नई दिशा मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी, भाजपा के नीति – सिद्धांतों को जन – जन तक पहुंचाने , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं रघुवर सरकार के विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराने के मिशन में हम सक्सेस गुरु का हृदय से भाजपा में स्वागत करते हैं। इनके आने से हज़ारीबाग और रामगढ़ समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी।
सक्सेस गुरु ने कहा कि सक्रिय राजनीति में आने का प्राथमिक उद्देश्य समाज कल्याण है, हम सकारात्मक राजनीति और परिवर्तन के लिए काम करेंगे। कहा भाजपा देश ही नही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसमें 11 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य लगातार कार्य कर रहें है। चाणक्य आईएएस एकेडमी एवं एके मिश्रा फाउंडेशन के माध्यम से तो समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास तो कर ही रहा था। राजनीति के माध्यम से भी अपने जिले राज्य और देश के लिए काम करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म अब हमें मिल गया है।
हमलोग नमो अगेन मिशन के साथ काम करेंगे और नरेंद्र मोदी जी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष अदित्य साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह गुड्डू, बडक़ा गांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व विधायक शंकर चौधरी, विधायक रामचंद्र नायक, केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री जयंत सिन्हा आदि भाजपा के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अरुण कुमार मिश्रा का पार्टी में स्वागत अभिनंदन किया।