झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम गुरूवार को आइईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल जवानों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में तलाशी अभियान के दौरान यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान के लिए निकले सुरक्षा बल की टीम आइईडी विस्फोट की चपेट में आ गई। विस्फोट में झारखंड जगुआर तीन जवान शहीद हो गए हैं तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। ब्लास्ट की चपेट में आए दो जवान कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू) और कांस्टेबल किरण सुरीन सिमडेगा को मौके पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार पंडित गोड्डा की लांजी से रांची एयरलिफ्टिंग के दौरान मौत होने की सूचना मिली है।
वहीं, अन्य घायल कांस्टेबल दीप टोपनो खुंटी और कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) को इलाज के लिए रांची में भर्ती कराया गया है। शहीद दोनों जवानों का शव चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया हैं। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।