पटना : एनडीए गठबंधन से अलग हुए रालोसपा को एक और बड़ा झटका लगा। पूर्व मंत्री सह रालोसपा नेता भगवान कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के जम्बो टीम के साथ जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष जदयू में शामिल हुए। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जदयू राजनीतिक ही नहीं सामाजिक मुद्दों पर चलने वाली पार्टी है।
जदयू के सामाजिक अभियानों में सबों को सहयोग करने की जरूरत है। आने वाला समय बिहार के लिए चुनौतिपूर्ण भरा होगा। पूर्व मंत्री भगवान कुशवाहा ने कहा कि जदयू शासन में सामाजिक स्तर पर सुधार हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कल्पना बिहार राज्य को विकसित करने का है। उसी कल्पना पर प्रदेश में विकास का कार्य हो रहा है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य में सुधार हुआ। मैं राज्य सरकार के सोंच का समर्थन कर जदयू में आया हॅू। इस अवसर पर जदयू नेता संजय गांधी, नवीन आर्या समेत रालोसपा छोड़ जदयू के सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।