लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कांग्रेस में समीकरण बदलने के आसार, सोनिया गांधी के करीबी कमलनाथ हो सकते हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।

भोपाल (मनीष शर्मा) राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, इस बात की चर्चा कांग्रेस में जोरों पर है की कमलनाथ को यह जिम्मेदारी देने पर 10 जनपथ जल्द मोहर लगा सकता है। दिल्ली में कमलनाथ कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास 10 जनपथ पहुंचे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान वहां मौजूद रहीं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में कमल नाथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
कमलनाथ शुरू से ही सोनिया गांधी के काफी करीबी हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उन्हें पसंद करते हैं। अहमद पटेल के बाद कमलनाथ को कांग्रेस थिंक टैंक कहा जाता है। पार्टी में कई उच्च पदों पर वह रहे हैं और पार्टी के अंदरूनी झगड़ों को खत्म करने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। मध्यप्रदेश में शिवराज को सत्ता से जिस तरह कमलनाथ ने बेदखल किया था उसको लेकर भी वह पूरे देश में चर्चा में आए थे। हाल में वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी। 
राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच झगड़े को खत्म करने के मामले में भी कमलनाथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को इस समय फंड की जरूरत है और कमलनाथ ही एक ऐसी शख्सियत है जो पूरे देश के उद्योगपतियों में अपनी पैठ रखते हैं। दस जनपथ में 3 दशकों तक अहमद पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका साथ भी कमलनाथ ने दिया। पटेल के निधन के बाद कमलनाथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में शामिल रहे। पिछले कुछ दिनों से लगातार वे दिल्ली में ही है। 
राजनीतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भाजपा का मुंह बंद करने के लिए किसी गैर गांधी को सौंपना चाहता है और कमलनाथ इस पद के लिए सबसे विश्वसनीय नेता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपने तीसरे बेटे का नाम दिया था। कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ा फेरबदल करने वाली है और उसकी शुरुआत कमलनाथ की नियुक्ति से हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।