BREAKING NEWS

विदेश मंत्रालय प्रवासन विधेयक का ड्राफ्ट कर रहा तैयार◾CM योगी ने कहा- 'गरीबलित, पिछड़े वर्ग का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा'◾‘कांग्रेसी युवराज’ राहुल गांधी अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकलें◾स्मृति ईरानी ने कहा- 'धर्म के आधार पर लोगों के बीच विभाजन नहीं होना चाहिए'◾राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर कांग्रेस ने साजिश रचने का लगाया आरोप◾अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी के लिए, कांग्रेस और राजद ने बिहार में एक मार्च निकाला◾CM योगी अपने संबोधन में कहा - गरीब, दलित का बेटा देश के सर्वोच्च पद पर जाए,यह कांग्रेस को नहीं बर्दाश्त ◾नितिन गडकरी ने कहा- 'जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम उपयोग से वाहन विनिर्माण में पहले पायदान पर होगा भारत'◾ कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित ◾राहुल को अयोग्य ठहराने से हम चुप नहीं बैठेंगे, भारतीय लोकतंत्र ओम शांति : कांग्रेस ◾लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾ लंदन में भारत के तिरंगे का अपमान करने वाले के खिलाफ UAPA का मामला हुआ दर्ज, 'दिल्ली पुलिस ने की FIR' ◾कांग्रेस समेत विपक्ष दलों ने निकाला संसद भवन से विजय चौक तक मार्च, हाथों में थाम रखे थे लोकतंत्र खतरे में है पोस्टर◾14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएगें◾राहुल गांधी की सजा पर बिहार विधानसभा में कांग्रेस, RJD का विरोध, JDU अलग◾हिंडनबर्ग ने एक और कंपनी पर निकाली रिपोर्ट, इस बार रडार पे आई सीईओ की कंपनी ◾ मोदी सरनेम मामले में सजा के बाद, 'अब राहुल गांधी की गई सांसदी सदस्यता' ◾सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा की मौजूदगी का राज्यसभा में दिखा असर◾चीन अमेरिका को दी चेतावनी, दक्षिण चीन सागर में विवादित जल क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत आगे बढ़ते रहे तो इसके गंभीर परिणाम होंगे◾बीजेपी और विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थागित◾

‘महान नेताओं में से एक’ और राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली प्रतिष्ठित हस्ती थे कामराज : कांग्रेस

कांग्रेस ने दिवंगत नेता के. कामराज को शुक्रवार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपने ‘‘महान नेताओं में से एक’’ और राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली ‘‘प्रतिष्ठित हस्ती’’ करार दिया।

तत्कालीन मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के पूर्व मुख्यमंत्री कामराज कांग्रेस के प्रभावशाली नेता थे, जिन्होंने पहले लाल बहादुर शास्त्री और फिर इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में गांधी और उनके बीच मतभेदों के चलते कांग्रेस का विभाजन भी हो गया था। कामराज का जन्म 1903 में हुआ और 1975 में उनका निधन हो गया था।

हम राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हैं : कांग्रेस 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वह एक दिग्गज नेता थे, जो लोगों की सेवा करने की इच्छा और नेकनीयत के प्रतीक थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने तमिलनाडु में विकास के स्वर्णिम काल का आगाज किया।’’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज हमारे सबसे महान नेताओं में से एक के. कामराज की जयंती है। उन्होंने आर्थिक विकास और समाज कल्याण में तमिलनाडु की उत्कृष्टता की नींव रखी और राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई।’’

मुख्यमंत्री कामराज ने तमिल राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सादगी, ईमानदारी और विनम्रता के लिए जाने जानेवाले कामराज एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं।’’ कांग्रेस ने देश के लिए कामराज के योगदान की सराहना की। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘हम दक्षिण के दिग्गज नेता कुमारस्वामी कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अविभाजित मद्रास राज्य के (पूर्व) मुख्यमंत्री कामराज ने तमिल राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस ने कहा, ‘‘हम राष्ट्र के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हैं।’’